Top
Begin typing your search above and press enter to search.

केंद्रीय मंत्री शिवराज अचानक पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के घर, शुरू हुई राजनितिक सरगर्मी, पढ़ें पूरी खबर

केंद्रीय मंत्री शिवराज अचानक पहुंचे पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के घर, शुरू हुई राजनितिक सरगर्मी, पढ़ें पूरी खबर
X

भोपाल। मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री होने का रिकॉर्ड कायम कर चुके शिवराज सिंह चौहान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। मामा के नाम की ख्याति प्राप्त करने वाले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज फिर भोपाल में एक नई राजनीतिक सरगर्मी को जन्म दे दिया। दरअसल राजधानी भोपाल के 74 बंगाल स्थित प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के शासकीय निवास पर आज पत्रकार नव वर्ष मिलन समारोह और प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था।

इस बीच शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने परिवार के साथ वहां पहुंचकर सबको चौका दिया। जब शिवराज सिंह चौहान वहां पहुंचे तो मीडिया के साथ कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं का जमावड़ा वहां था। लेकिन अचानक शिवराज सिंह चौहान पत्नि साधना सिंह चौहान के साथ पहुंचे और जीतू पटवारी से मिले और गुफ्तगू करने लगे

शिवराज सिंह और जीतू की मुलाकात

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और जीतू पटवारी के बीच चर्चा हुई, बंद कमरे में दोनों के बीच चर्चा हुई हालांकि चर्चा क्या हुई ये दोनों को ही पता है,लेकिन इन दोनों की मुलाकात के सियासी गलियारों में चर्चे शुरू हो गए हैं।

शिवराज सिंह और उनकी पत्नी ही पहुंचे जीतू के बंगले
जीतू के घर शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह ही पहुंची , इनके साथ और पार्टी का कोई भी नहीं था। लेकिन जब शिवराज बाहर आए तो बोले कि उनके बेटे की शादी है इसलिए सभी को वे न्यौता दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि वे जीतू के घर उनको शादी में आमंत्रित करने आए थे। बता दें कि शिवराज के छोटे बेटे की सगाई हो चुकी है। और वेलेंटाइन डे पर कुणाल की शादी है , वे वैवाहिक बंधन में बंधने जा रहे हैं। बेटे की शादी का आमंत्रण देने शिवराज अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ खुद पर्सनल जा रहे हैं।

जब शिवराज ने मिलाई टाइमिंग
दरअसल शिवराज सिंह की मुलाकात चर्चाओं में इसलिए है क्योंकि वे उस समय पहुंचे जब जीतू पटवारी सरकार के मुद्दों पर सरकार को घेरने वाले थे। और सरकार पर लगातार उनके हमले जारी है , लेकिन शिवराज की टाइमिंग ने सबको हैरत में डाल दिया। जानकारों का कहना है कि चाहते तो शिवराज सिंह उस वक्त आ सकते थे जब जीतू घर पर होते लेकिन उन्होंने ऐसा टाइम चुना जिसमें सारी मीडिया जीतू पटवारी के बंगले पर मौजूद थी।













Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire