Top
Begin typing your search above and press enter to search.

केंद्रीय मंत्री शिवराज बोलते हैं झूठ, विपक्ष नहीं उपराष्ट्रपति कह रहे हैं: जीतू पटवारी

केंद्रीय मंत्री शिवराज बोलते हैं झूठ, विपक्ष नहीं उपराष्ट्रपति कह रहे हैं: जीतू पटवारी
X

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर बीजेपी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को वही बात कही जो मैं सालों से कह रहा हूँ। जीतू पटवारी ने कहा कि सबसे ज़्यादा झूठ बोलने वाला व्यक्ति अगर कोई हैं तो शिवराज सिंह चौहान है।

गूगल करके देखो तो यही आता है मैं 12 मंगलवार से उनसे समय माँग रहा लेकिन,उन्होंने समय देना उचित नहीं समझा.जीतू ने कहा की उप राष्ट्रपति ने कहा कि, शिवराज सिंह चौहान कर क्या रहे हैं किसानों को लाभ क्यों नहीं मिल रहा मैं उपराष्ट्रपति से व्यक्तिगत तरीक़े से मिलूंगा मैं उनका साधुवाद करता हूँ कि, उन्होने सरकार और शिवराज सिंह चौहान को आईना दिखाया जीतू ने कहा की देश और प्रदेश को कर्ज में डाल कर राजनीतिक आईयाशी की जा रही है।

शिवराज सिंह को अभी इस्तीफ़ा देना चाहिए। राइस मिल के लोग विभाग को ज्ञापन देकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं उनका दो सालों से पैसा नहीं मिला है शिवराज झूठ बोलतें हैं ये बात देश के उप राष्ट्रपति ने कहा, विपक्ष नहीं बोल रहे हैं। पटवारी बांग्लादेश की घटना को लेकर कहा कि लोग सड़कों पर हैं.दुनिया में कोई भी समाज हो, उनकी रक्षा सरकार को करनी चाहिए।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire