Top
Begin typing your search above and press enter to search.

कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय मंत्री शिवराज,कहां कांग्रेस का DNA किसान विरोध,नेहरू जी के समाय मिलता था सड़ा गेहूं

कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय मंत्री शिवराज,कहां कांग्रेस का DNA किसान विरोध,नेहरू जी के समाय मिलता था सड़ा गेहूं

कांग्रेस पर बरसे केंद्रीय मंत्री शिवराज,कहां कांग्रेस का DNA  किसान विरोध,नेहरू जी के समाय मिलता था सड़ा गेहूं
X
भोपाल/नई दिल्ली। केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्यसभा में कृषि पर हुई चर्चा के बाद सदन में अपना वक्तव्य दिया। इस दौरान कृषि मंत्री, कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने तत्कालीन यूपीए सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि कांग्रेस ने किसानों के साथ हमेशा से ही छल, फरेब और ठगी की है। उन्होंने कहा कि जब हम महाभारत काल में जाते हैं तो हमें भगवान श्रीकृष्ण नजर आते हैं, जबकि विपक्ष को छल-कपट और अधर्म के प्रतीक शकुनि और चौसर का ही ध्यान आता है। चौहान ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश में कृषि के क्षेत्र में निरंतर काम किया जा रहा है। खेती को लाभ का धंधा बनाना है और किसान कल्याण हमारी पहली प्राथमिकता है।



कांग्रेस के DNA में ही किसान विरोध है


केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्कालीन यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अनीति और अधर्म किसने किया..? किसने किसानों के साथ ठगी की...? कांग्रेस के डीएनए में ही किसान विरोध है, ये आज से नहीं, बल्कि प्रारंभ से ही है, कांग्रेस की प्राथमिकताएं ही गलत रही है। चौहान ने कहा कि, हमारे पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू रूस गए और वहां से एक मॉडल देखकर आए। उसके बाद कहा कि रूस का मॉडल लागू करो। उस वक्त भारत रत्न चौधरी चरण सिंह जी ने कहा कि ये नहीं हो सकता, भारत की कृषि की परिस्थितियां बिल्कुल अलग हैं। कांग्रेस की प्राथमिकताएं ही गलत थीं। 17 साल तक नेहरू जी ने प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया, लेकिन उस समय क्या हुआ था, अमेरिका से लाया हुआ सड़ा हुआ लाल गेहूं भारत को खाने पर विवश और मजबूर होना पड़ा था। स्वर्गीय इंदिरा गांधी के समय किसानों से लेवी के रूप में जबरन वसूली का काम किया जाता था। अगर दो क्विंटल भी है तो एक क्विंटल लेकर जाओ। रखा हुआ अनाज उठा लिया जाता था।


हमारे शब्दकोश में असंभव शब्द ही नहीं

केन्द्रीय मंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि जब मध्यप्रदेश में रिवर लिंकिंग, नर्मदा जी को क्षिप्रा जी से जोड़ने की बात आई तो पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा था कि ये असंभव है लेकिन हमारे शब्दकोश में असंभव शब्द ही नहीं है। हमने तय किया कि नर्मदा जी का पानी क्षिप्रा जी में ले जाएंगे और ले जाकर दिखा दिया। नर्मदा-क्षिप्रा, नर्मदा जी गंभीर, नर्मदा जी पार्वती, नर्मदा जी काली सिन्ध, सभी को जोड़ने का काम हुआ और अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन-बेतवा को जोड़ने के प्रोजेक्ट को भी स्वीकृति दे दी गई है। 20 लाख एकड़ जमीन में सिंचाई हो रही है। सिंचाई हमारी पहली प्राथमिकता है।



भारत का बासमती राइस कनाडा, अमेरिका में धूम मचा रहा है



केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में शरबती गेहूं पैदा होता है, उसका दाम 4-5 हजार रुपए प्रति क्विंटल है। हरियाणा, पंजाब और मध्यप्रदेश में बासमती राइस होता है। उन्होंने कहा कि मुझे कहते हुए गर्व है कि, आज कनाडा और अमेरिका में भी भारत का बासमती राइस धूम मचा रहा है। 46 हजार करोड़ रुपए का बासमती राइस हमने एक्सपोर्ट किया है।



जब बाजार में किसान को फसलों के अच्छे दाम मिलेंगे, तो एमएसपी पर वह अपनी फसल क्यों बेचने आएगा। वहीं चौहान ने कहा कि कृषि को लेकर हमारी सरकार की 6 प्राथमिकताएं हैं, जिनमें पहला उत्पादन बढ़ाना, दूसरा उत्पादन की लागत घटाना, तीसरा उत्पादन के ठीक दाम देना, चौथा प्राकृतिक आपदा में किसानों को ठीक राहत राशि देना, पांचवां कृषि का विविधीकरण और छटवां प्राकृतिक खेती। खेती में वैल्यू एडिशन और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी धरती सुरक्षित रहे, इसलिए प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। ये भारतीय जनता पार्टी की सरकार, एनडीए की सरकार खेती का रोडमैप बनाकर काम कर रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire