Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नहीं रहे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में थे परिवहन मंत्री,अंतिम दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी

Debendra Pradhan is no more : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान का सोमवार को निधन हो गया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता देबेंद्र प्रधान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे थे

नहीं रहे केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान, अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में थे परिवहन मंत्री,अंतिम दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी
X

नई दिल्ली/ भुवनेश्वर। Debendra Pradhan is no more : केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता देबेंद्र प्रधान का सोमवार को निधन हो गया। बीजेपी के वरिष्ठ नेता देबेंद्र प्रधान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में मंत्री रहे थे। वह 84 वर्ष के थे। ओडिशा बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष प्रधान ने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। देबेंद्र प्रधान का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा था, जहां उन्हें सीने में दर्द के कारण भर्ती कराया गया था।

Debendra Pradhan is no more : अंतिम दर्शन करने पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, डॉ. देबेंद्र प्रधान ने एक मेहनती और विनम्र नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने ओडिशा में भाजपा को मजबूत करने के लिए कई प्रयास किए। सांसद और मंत्री के रूप में उनका योगदान गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सशक्तिकरण पर जोर देने के लिए भी उल्लेखनीय है। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। मैं उनके अंतिम दर्शन करने गया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। ओम शांति।

Debendra Pradhan is no more : सीएम मोहन चरण माझी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता देबेंद्र प्रधान के निधन पर दुख जताया है। उन्होंनेे कहा है कि वे एक लोकप्रिय जननेता और योग्य सांसद थे। माझी ने कहा, उन्होंने 1999 से 2001 तक केंद्रीय परिवहन और कृषि मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। एक जनप्रतिनिधि और सांसद के रूप में वे कई कल्याणकारी कार्य करके आम लोगों के स्नेह का पात्र बन गए थे।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire