Create your Account
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज बोले-वन नेशन, वन इलेक्शन आज देश की आवश्यकता
भोपाल। केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन नेशन, वन इलेक्शन को लेकर कहा कि, हमारे देश में बार-बार, पांचों साल में होने वाले चुनावों से देश की प्रगति और विकास कार्य प्रभावित होते हैं।
सभी राजनैतिक दल, हमेशा चलने वाले चुनाव में ही व्यस्त रहते हैं। चुनावों के चलते प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्रियों, मंत्रियों और सभी जनप्रतिनिधियों का समय भी नष्ट होता है और भारी भरकम खर्च भी होता है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि, वन नेशन, वन इलेक्शन आज देश की आवश्यकता है। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मैं वन नेशन, वन इलेक्शन बिल के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दिल से धन्यवाद देता हूं।
वहीं शिवराज सिंह ने कहा कि, आज वास्तव में समय आ गया है और जनता भी चाहती है कि, पांच साल में एक बार लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ हो ताकि, साढ़े चार साल सभी राजनैतिक दल, देश के विकास और जनता के कल्याण के लिए काम करते रहें।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: बाबा अवंतिका नाथ महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 2. CG Crime : बुजुर्ग दंपती की हत्या का हुआ खुलासा, शादी में फोटो खींचने वाला ही निकला हत्यारा
- 3. CG News : बिलासा एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी, दिल्ली उड़ानों में कटौती
- 4. CG News : जंगल में दो दोस्तों की रहस्यमयी मौत, एक ही पेड़ पर लटके मिले दोनों के शव, जांच में जुटी पुलिस
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

