Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Under-19 World Cup: स्वदेश लौटी अंडर-19 विश्वकप विजेता भारतीय टीम, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त वेलकम

Under-19 World Cup

Vpb
Under-19 World Cup: स्वदेश लौटी अंडर-19 विश्वकप विजेता भारतीय टीम, मुंबई एयरपोर्ट पर हुआ जबरदस्त वेलकम
X

मुंबई। Under-19 World Cup 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय टीम रविवार को स्वदेश लौट आई। मुंबई एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। भारत ने शुक्रवार (6 फरवरी) को खेले गए फाइनल में इंग्लैंड को 100 रनों से करारी शिकस्त देकर छठी बार यह प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।

Under-19 World Cup: फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 412 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड 40.2 ओवर में 311 रन पर ऑलआउट हो गई। वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। इंग्लैंड के कैलब फाल्कनर ने 67 गेंदों पर 115 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Under-19 World Cup: भारतीय टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। ग्रुप चरण में अमेरिका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया। सुपर सिक्स में जिम्बाब्वे को 204 रनों से रौंदा, सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 58 रनों से हराया और अफगानिस्तान को सात विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची।

Under-19 World Cup: भारत ने अंडर-19 विश्व कप के 16 सत्रों में 10 बार फाइनल खेला है, जो सर्वाधिक है। टीम लगातार छठी बार (2016 से 2026 तक) खिताबी मुकाबले में पहुंची। ऑस्ट्रेलिया ने छह बार फाइनल खेले और चार खिताब जीते हैं। भारतीय अंडर-19 टीम का दबदबा बरकरार है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire