Top
Begin typing your search above and press enter to search.

बेकाबू ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, देखें लाइव वीडियो...

यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

बेकाबू ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, देखें लाइव वीडियो...
X

MP Accident : धार। मध्य प्रदेश के महू-नीमच मार्ग पर लेबड़ के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सवारी उतार रही स्कूल बस (School Bus) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

MP Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक इतनी तेज गति से आ रहा था कि चालक इसका नियंत्रण नहीं रख पाया। बेकाबू होकर ट्रक ने स्कूल बस (School Bus) को टक्कर मार दी, जिसके बाद बस के आगे चल रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

MP Accident : पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire