Top
Begin typing your search above and press enter to search.

विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में उल्लास साक्षरता केन्द्र बागबाहरा का शुभारंभ

विश्व साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में उल्लास साक्षरता केन्द्र बागबाहरा का शुभारंभ
X
बागबाहरा: विश्व साक्षरता दिवस के अवसर पर दिनांक 08.09.2024, रविवार को बागबाहरा के उल्लास साक्षरता केन्द्र का भव्य उद्घाटन किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई।

उद्घाटन समारोह में सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ, स्वयंसेवी शिक्षक और शिक्षार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 9:00 बजे शा. प्रा. शाला भानपुर, शा. प्रा. शाला देहानीभाठा और शा. प्रा. शाला बालक/कन्या बागबाहरा में किया गया।

इस अवसर पर, दु· कोमल वरिहा, स्वयंसेवी शिक्षक ने 'साक्षरता कोना' में शिक्षार्थियों को पुस्तक पठन कराते हुए साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डाला। इसमें श्रीमती सोहदा बाई, श्रीमती कुमारी, सावित्री और अन्य शिक्षार्थियों ने भाग लिया।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire