Top
Begin typing your search above and press enter to search.

तीन महीने में तीसरी बार पीएम मोदी से मिले यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की, गले मिलते वीडियो वायरल

तीन महीने में तीसरी बार पीएम मोदी से मिले यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की, गले मिलते वीडियो वायरल
X
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क में अपने अमेरिका दौरे के अंतिम दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। यह पिछले तीन महीनों में दोनों नेताओं की तीसरी मुलाकात थी। इससे पहले बीते महीने पीएम मोदी ने यूक्रेन का दौरा किया था और वहां भी ज़ेलेंस्की से मुलाकात की थी। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह बैठक यूक्रेनी पक्ष के अनुरोध पर आयोजित की गई थी।

दोनों नेताओं के बीच लंबी बातचीत हुई और इसके बाद सोशल मीडिया पर मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। वीडियो में पीएम मोदी और राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को गले मिलते और हाथ मिलाते देखा जा सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर लिखा, "न्यूयॉर्क में राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की से मुलाकात की। हम द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए पिछले महीने यूक्रेन की मेरी यात्रा के परिणामों को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यूक्रेन में संघर्ष के शीघ्र समाधान और शांति एवं स्थिरता की बहाली के लिए भारत ने अपने समर्थन को दोहराया है।"

ज़ेलेंस्की ने भारत के शांति प्रयासों की सराहना की, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने ज़ेलेंस्की से मुलाकात के दौरान इस बात पर ज़ोर दिया कि वे हमेशा शांति के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई विश्व नेताओं से बात की है, जो इस बात पर सहमत हैं कि युद्ध समाप्त होना चाहिए और इसका समाधान निकाला जाना चाहिए।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire