Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Ukrainian drone attacks: रूस के कज़ान में ड्रोन हमला, 9/11 की दर्दनाक यादें ताजा, देखें वीडियो

Ukrainian drone attacks: रूस के कज़ान में ड्रोन हमला, 9/11 की दर्दनाक यादें ताजा, देखें वीडियो
X

Ukrainian drone attacks: नई दिल्ली/कज़ान: रूस के तातारस्तान गणराज्य की राजधानी कज़ान में शनिवार सुबह एक बड़ा ड्रोन हमला हुआ, जिसमें यूक्रेनी ड्रोन ने ऊंची इमारतों को निशाना बनाया। इस हमले के चलते कई इमारतों में आग लग गई, हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस हमले का वीडियो देखने के बाद 9/11 की दर्दनाक यादें ताजा हो गई।

Ukrainian drone attacks: स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, तीन कमीकेज़ ड्रोन (kamikaze drones) ने कज़ान के आवासीय इलाकों को टारगेट कर हमला किया। कज़ान, जो मॉस्को से लगभग 800 किलोमीटर दूर है, में हुए इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोगो ने ड्रोन हमले की फुटेज रिकॉर्ड की, जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि, एक ड्रोन ऊंची इमारत से टकराता है और उसके बाद एक बड़ा धमाका होता है। हमले के बाद, कज़ान हवाई अड्डे ने सभी विमानों के उड़ानों को अस्थायी रूप से कैंसिल कर दिया, जबकि कज़ान से उत्तर-पूर्व में स्थित इज़ेव्स्क हवाई अड्डे पर भी अतिरिक्त सुरक्षा प्रतिबंध लगाए गए।

Ukrainian drone attacks: रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपनी टेलीग्राम चैनल पर यह जानकारी दी थी कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने तातारस्तान के ऊपर एक यूक्रेनी ड्रोन (UAV) को नष्ट कर दिया था। हालांकि, कुछ और ड्रोन अपने लक्ष्य तक पहुँचने में सफल रहे और जिन्होंने छह आवासीय बिल्डिंग को निशाना बनाया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire