Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UK: चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत

UK: चमोली में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौत
X

UK: चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देवाल-घेस मोटरमार्ग पर कुनार बैंड के पास एक कमर्शियल बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के समय वाहन में 8 लोग सवार थे। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।

रेस्क्यू कर निकाले गए यात्री

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। गहरी खाई में वाहन गिरने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों और मृतकों को बाहर निकालकरअस्पताल पहुंचाया।

मृतकों और घायलों के नाम

अस्पताल में डॉक्टरों ने जानकी देवी (28), अर्जुन सिंह (60), आलम सिंह (54) और 7 वर्षीय दीपू को मृत घोषित कर दिया। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे में हरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा उमा देवी, खड़क सिंह और डेढ़ वर्षीय हर्षिता भी घायल हैं, जिनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire