Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UK: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: पर्यटकों की जीप पर गिरे बोल्डर, दो की मौत, तीन घायल

UK: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: पर्यटकों की जीप पर गिरे बोल्डर, दो की मौत, तीन घायल
X

UK: नई दिल्ली: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। धारचूला की दारमा घाटी में पंचाचूली दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों की जीप पर अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर गिर गए। हादसे में जीप चालक और एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसा सोबला-ढाकर सड़क पर पंगबावे क्षेत्र के पास हुआ। जीप में चालक सहित कुल पांच लोग सवार थे। अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा दरक गया और बड़े-बड़े पत्थर वाहन पर आ गिरे, जिससे जीप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने भारी मलबे और बोल्डरों के बीच फंसे घायलों को बाहर निकालकर धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे के कारण मार्ग पर यातायात भी कुछ समय के लिए बाधित रहा।

उधर, मानसून के मद्देनजर राज्य प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर है। लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए संवेदनशील मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। गौरतलब है कि एक दिन पहले चमोली जिले में भी एक कार नदी में गिर गई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire