Create your Account
UK News: उत्तराखंड के 550 सरकारी स्कूलों को गोद लेंगे उद्योगपति, जल्द SOP बनाएगी सरकार
UK News: नैनीनातल: उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य के 550 सरकारी स्कूलों को उद्योगपतियों और प्रवासी उत्तराखंडियों द्वारा गोद लिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य स्कूलों में संसाधनों की कमी को दूर कर उनकी सूरत बदलना है। बुधवार को देहरादून के राजभवन में ‘भविष्य के लिए तैयार स्कूल’ कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें उद्योगपतियों ने स्कूलों को गोद लेने की सहमति दी।
इस दौरान आईजीएल, ताज ग्रुप, रिलैक्सो फुटवियर और कन्विजीनियस जैसे औद्योगिक घरानों ने सरकार के साथ करार पर हस्ताक्षर किए। अब सरकार इन स्कूलों के संचालन के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करेगी। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) फंड के जरिए स्कूलों में पुस्तकालय, मॉडल क्लासरूम, साइंस और कंप्यूटर लैब, नए फर्नीचर, शौचालय, खेल सामग्री और खेल मैदान जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि 294 उद्योगपतियों से बातचीत में 280 ने सहमति दी है। पुरातन छात्र भी अपने स्कूलों को गोद लेने के इच्छुक हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Train Cancellation List: बिलासपुर-गेवरा और कोरबा मेमू चार दिनों के लिए रद्द, यहां चेक करें शेड्यूल
- 2. Election Results 2026 Live: बंगाल में रुझानों में बहुमत के करीब बीजेपी, 144 सीटों पर आगे निकली... 100 के आंकड़ों पर रुकी टीएमसी, असम में बीजेपी बहुमत के करीब
- 3. India Nepal Border Restrictions: नेपाल बॉर्डर पर सख्ती बढ़ी, भारतीय वाहनों की एंट्री पर नए नियम लागू, QR कोड से होगी निगरानी
- 4. Petrol Diesel Price Hike: 10 दिनों में तीसरी बार बढ़ी पेट्रोल डीजल की कीमतें, जानें अपने शहर का भाव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

