Create your Account
UK: उत्तराखंड में श्रमिकों को बड़ी राहत, न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी लागू, अब कितनी मिलेगी सैलरी
UK: देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने राज्य के श्रमिकों को बड़ी राहत देते हुए न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले के तहत अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के वेतन में वृद्धि की गई है। नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी। अब अकुशल श्रमिकों को 13,018 रुपये, अर्धकुशल श्रमिकों को 15,100 रुपये और कुशल श्रमिकों को 16,900 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। इसके साथ ही श्रमिकों को ओवरटाइम, बोनस और अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
सरकार का दावा है कि उत्तराखंड में श्रमिकों को पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और बिहार की तुलना में अधिक वेतन मिल रहा है। उदाहरण के तौर पर उत्तर प्रदेश में अकुशल श्रमिकों को 12,356 रुपये, हिमाचल प्रदेश में 11,250 रुपये और बिहार में 11,336 रुपये मिलते हैं, जबकि उत्तराखंड में इसी वर्ग के श्रमिकों को 13,018 रुपये दिए जा रहे हैं। इसी प्रकार अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों का वेतन भी अन्य राज्यों से अधिक है। श्रम आयोग ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है। साथ ही सभी उद्योगों को निर्देश दिए गए हैं कि वे न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम और बोनस से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करें।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, निवेशकों के 4.5 लाख करोड़ रुपये डूबे, जानें सेंसेक्स - निफ्टी का हाल
- 2. CG News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दौड़ेगी लिफ्ट, नियम तोड़े तो सीधे सीलिंग की कार्रवाई होगी
- 3. Sunday Horoscope: रविवार के दिन इन राशियों को होगी सुख-समृद्धि की प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल
- 4. FIFA World Cup 2026 : क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बनाया नया रिकॉर्ड, फीफा वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले बने पहले फुटबॉलर
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

