Top
Begin typing your search above and press enter to search.

UK: उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात खराब, कई हाईवे बंद और कई इलाकों में जलभराव, जनजीवन हुआ प्रभावित

UK: उत्तराखंड में लगातार बारिश से हालात खराब, कई हाईवे बंद और कई इलाकों में जलभराव, जनजीवन हुआ प्रभावित
X

UK: देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई जगह भूस्खलन और चट्टानें गिरने से सड़कें बंद हो गई हैं, जबकि हरिद्वार, रुड़की और लंढौरा जैसे इलाकों में जलभराव से लोगों का सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत और सड़क खोलने का काम लगातार कर रहा है।

भूस्खलन से कई राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

चमोली जिले के फरासू स्लाइड जोन में लगातार रॉक फॉल होने से बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। वहीं उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण बाधित है। सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीमें मलबा हटाकर रास्ता खोलने में जुटी हैं। प्रशासन ने यात्रियों को फिलहाल वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

हरिद्वार और रुड़की में जलभराव

भारी बारिश के बाद हरिद्वार के पिरान कलियर दरगाह परिसर और आसपास के बाजारों में पानी भर गया। वहीं रुड़की के कई मोहल्लों में घरों और दुकानों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लंढौरा कस्बे में भी कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं।

प्रशासन अलर्ट

बारिश के कारण कई ग्रामीण सड़कें भी बंद हैं और नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और भूस्खलन वाले इलाकों से दूर रहने की अपील की है। सड़कें खोलने और राहत कार्य तेजी से जारी हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire