Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Ujjain: उज्जैन के 11 मंदिरों के कायाकल्प पर खर्च होंगे 1100 करोड़, पहली बार जारी होंगे टेंपल बॉन्ड, इन मंदिरों को मिलेगा नया स्वरूप

Ujjain: उज्जैन के 11 मंदिरों के कायाकल्प पर खर्च होंगे 1100 करोड़, पहली बार जारी होंगे टेंपल बॉन्ड, इन मंदिरों को मिलेगा नया स्वरूप
X

Ujjain: उज्जैन: उज्जैन और आगर मालवा के 11 प्रमुख मंदिरों के जीर्णोद्धार और आधुनिक विकास के लिए प्रशासन ने 1100 करोड़ रुपये की बड़ी योजना तैयार की है। इस परियोजना की सबसे खास बात यह है कि 200 करोड़ रुपये जुटाने के लिए पहली बार टेंपल बॉन्ड जारी किए जाएंगे। संभागायुक्त आशीष सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बॉन्ड से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं 15 जुलाई तक पूरी कर ली जाएं, ताकि 31 जुलाई तक इन्हें लॉन्च किया जा सके।

इन प्रमुख मंदिरों को मिलेगा नया स्वरूप

योजना के तहत बाबा कालभैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर, सांदीपनि आश्रम, नवग्रह मंदिर, 84 महादेव मंदिर श्रृंखला, अंगारेश्वर महादेव, गढ़कालिका मंदिर, सिद्धवट, बगलामुखी मंदिर समेत कुल 11 प्रमुख धार्मिक स्थलों का विकास किया जाएगा। मंदिरों के प्राचीन स्वरूप को सुरक्षित रखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा।

तीन स्रोतों से जुटाई जाएगी राशि

परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपये टेंपल बॉन्ड, 275 करोड़ रुपये अर्बन चैलेंज फंड और 625 करोड़ रुपये बैंक फंडिंग के माध्यम से जुटाए जाएंगे। इस राशि का उपयोग पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और दर्शन व्यवस्था को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को मिलेगी गति

प्रशासन का लक्ष्य सिंहस्थ-2028 से पहले इन धार्मिक स्थलों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस करना है। महाकाल लोक परियोजना की तर्ज पर कॉरिडोर विकास, डिजिटल डिस्प्ले, लाइटिंग और क्यू मैनेजमेंट सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। अधिकारियों का मानना है कि इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire