Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
Udaipur Royal Family: उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन, 83 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- Pradeep Sharma
- 10 Nov, 2024
Udaipur Royal Family: पूर्व सांसद और पूर्ववर्ती मेवाड़ राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का रविवार को उदयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83
उदयपुर। Udaipur Royal Family: पूर्व सांसद और पूर्ववर्ती मेवाड़ राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का रविवार को उदयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। महान योद्धा महाराणा प्रताप के वंशज महेंद्र सिंह मेवाड़ पिछले कई दिनों से उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। परिवार के सूत्रों ने बताया, "रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।"
Udaipur Royal Family: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी सहित अनेक नेताओं ने महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया। शर्मा ने 'एक्स' पर लिखा,'पूर्व सांसद महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन का समाचार सुनकर मन दुखी हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को यह अपार शोक सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें।'
Udaipur Royal Family: बता दें कि मेवाड़ 1989 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चित्तौड़गढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उनके पुत्र विश्वराज सिंह नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं तथा पुत्रवधू महिमा कुमारी राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CBSE re-evaluation Portal: CBSE 12वीं पुनर्मूल्यांकन पोर्टल हुआ लाइव, 6 जून तक कर सकेंगे आवेदन
- 2. CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी, बिजली और बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट
- 3. MP News : 60 फीट गहरे कुएं में बुझ गई दो जिंदगियां, मशीन निकालते समय रस्सी टूटी, पिता-पुत्र की हुई मौत
- 4. Saturday Horoscope: इन 3 राशियों को मिलेगा मेहनत का पूरा फल, पढ़ें शनिवार का राशिफल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

