Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

ठंड के बीच मध्यप्रदेश में मौसम का यू-टर्न,भोपाल समेत 42 जिलों में हुई बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

भोपाल , इंदौर और उज्जैन समेत प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में बारिश और ओले गिरने से ठंड में इजाफा हुआ है।

ठंड के बीच मध्यप्रदेश में मौसम का यू-टर्न,भोपाल समेत 42 जिलों में हुई बारिश, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में पड़ रही तेज़ ठंड के बीच मौसम ने फिर यू टर्न लिया है। राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में बीती रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हुई है जिससे नुकसान की भी जानकारी सामने आई है। भोपाल में भी शनिवार दोपहर को चने के आकार के ओले गिरे। सुबह से ही शहर के अलग-अलग इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल , इंदौर और उज्जैन समेत प्रदेश के 15 से अधिक जिलों में बारिश और ओले गिरने से ठंड में इजाफा हुआ है।

MP News : मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी रात तक बारिश और ओलों का दौर जारी रहेगा। तेज बारिश के कारण फसलों को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सकुर्लेशन के प्रभाव से नर्मदापुरम , बैतूल, हरदा , छिंदवाड़ा, सिवनी , मंडला , बालाघाट , पांढुर्णा में ओले और बारिश हो सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक, जैसे ही बारिश का दौर समाप्त होगा, प्रदेश में तापमान में तेज गिरावट आएगी।

MP News : कोहरा छाया रहेगा। इसके कारण, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कंपकंपाने वाली सर्दी का दौर शुरू हो जाएगा। 29 दिसंबर के बाद प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना है। अगर ठंड में बढ़ोतरी हुई तो लोगों को नए साल में तेज सर्दी ठिठुरा सकती है। साथ ही हिल स्टेशन पचमढ़ी,उमरिया , रायसेन , गुना , नौगांव समेत कई स्थानों पर तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे जा सकता है, जिससे ठंड का असर और अधिक महसूस होगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire