Top
Begin typing your search above and press enter to search.

पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट देने जा रहे हैं दो युवक हुए घायल, रायपुर रेफर

पुलिस भर्ती फिजिकल टेस्ट देने जा रहे हैं दो युवक हुए घायल, रायपुर रेफर
X

रामकुमार भारद्वाज/फरसगांव: नेशनल हाईवे 30 जुगानी पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को करीब 11:30 बजे बाइक और बोलेरो वाहन की टक्कर हो गई, इस सड़क हादसे में पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट देने कोंडागांव जा रहे बाइक में सवार दो युवक घायल हो गए जिन्हें बेहतर उपचार हेतु रायपुर अस्पताल पर किया गयाहै।

जानकारी के अनुसार ग्राम चांदाबेलगांव निवासी सुरेश कुमार मरकाम पिता साधु राम उम्र 24 वर्ष और मोहलई निवासी किशोर मरकाम पिता चौधरी मरकाम उम्र 24 वर्षीय दोनो कोंडागांव में पुलिस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट देने जा रहे थे मंगलवार को करीब 11:30 बजे, जुगानी पेट्रोल पंप के पास बाइक को बचाने के चक्कर में सामने से आ रही बोलेरो वाहन के साथ इनके टक्कर हो गई, दोनो घायल हो गए, दोनो को उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल लाया गया, दोनो के पैर में गंभीर चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु रायपुर रिफर किया गयाहै।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire