Two Women Wedding : शराबी पतियों से तंग आकर दो महिलाओं ने आपस में रचाई शादी, शिव मंदिर में लिए सात फेरे
इन दोनों महिलाओं ने न केवल एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया, बल्कि अपनी शादी को पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया।

Two Women Wedding : गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां घरेलू हिंसा और शराबी पतियों से तंग आकर दो महिलाओं ने आपस में शादी कर ली। यह शादी गोरखपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर में गुरुवार शाम को हुई। इन दोनों महिलाओं ने न केवल एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का निर्णय लिया, बल्कि अपनी शादी को पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न किया।
Two Women Wedding : बता दें कि कविता और गुंजा उर्फ बबलू की मुलाकात इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। दोनों को अपने पतियों की शराबखोरी और घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा था। समान परिस्थितियों और दर्द ने उन्हें एक-दूसरे के करीब ला दिया। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बातचीत शुरू की और जल्द ही साथ रहने का फैसला किया। गुरुवार शाम गोरखपुर के प्रसिद्ध शिव मंदिर, जिसे छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है, में कविता और गुंजा ने शादी रचाई। शादी के दौरान गुंजा ने दूल्हे की भूमिका निभाई और कविता को सिंदूर लगाया। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ सात फेरे लिए और जीवन भर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसम खाई।
Two Women Wedding : गुंजा ने कहा, हम अपने शराबी पतियों और उनके दुर्व्यवहार से तंग आ चुके थे। हम दोनों ने शांति और प्यार भरा जीवन चुनने का फैसला किया। अब हम गोरखपुर में एक जोड़े के रूप में रहेंगे और जीवनयापन के लिए काम करेंगे। मंदिर के पुजारी उमा शंकर पांडे ने बताया कि महिलाओं ने माला और सिंदूर खरीदा और अनुष्ठान के अनुसार शादी पूरी की। उन्होंने यह भी कहा कि इस शादी को करने का निर्णय पूरी तरह से उनका था और उन्होंने इसे विधिपूर्वक संपन्न कराया।


