Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
दो सगे भाइयों ने चाकू से घोंपकर युवक को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार
भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में बीती देर रात गुटखा फैक्ट्री में काम करने वाले दो भाईयों ने साथ ही काम करने वाले एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार सुभाष कॉलोनी में रहने वाला 21 वर्षीय राहुल पाल गुटखा फैक्ट्री में मजूदरी करता है, जबकि आरोपी पक्ष के लोकेश सूर्यवंशी और भूपेंद्र सूर्यवंशी भी उसी फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। दोनों आपस में सगे भाई हैं। कुछ दिन पहले उनका किसी से विवाद हुआ था, लेकिन बाद में मामला ठंडा पड़ गया था।
उन्हें शक था कि मृतक राहुल पाल भी झगड़ा करने वाले लोगों से मिला हुआ है। जबकि मृतक का उनसे कोई लेनादेना नहीं था। इसी शंका में कल देर रात दोनों भाईयों ने राहुल पाल को घेरा लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना की खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया। टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। साथ ही पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।-173633708846742.webp)
-173633708920327.webp)

Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: स्वयं भू बाबा महाकालेश्वर के घर बैठे करें दिव्यदर्शन, देखें Live
- 2. Sanju Samson: T20 वर्ल्डकप के हीरो संजू सैमसन का केरल सरकार करेगी सम्मानित, नॉकआउट मुकाबलों में खेली मैच जिताऊ पारियां
- 3. India LPG Shortage: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को मिलेगा सुरक्षित रास्ता, ईरान बोला- इंडिया हमारा दोस्त,थोड़ी देर में बड़े समझौते का ऐलान
- 4. Baba Mahakaal Not Affected By Lunar Eclipse: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर पर नहीं होता ग्रहण का असर, खुले रहते हैं कपाट, जानें क्या है मान्यताएं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

