Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

दो कुख्यात नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, टिफिन बम और विस्फोटक सामग्री बरामद...

इन नक्सलियों के पास से 3 किलोग्राम वजनी टिफिन बम, 3 बैटरी, 2 डेटोनेटर और एक बंडल बिजली वायर बरामद किए गए हैं।

दो कुख्यात नक्सली चढ़े पुलिस के हत्थे, टिफिन बम और विस्फोटक सामग्री बरामद...
X
CG News : सुकमा। सुकमा जिले के केरलापाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इन नक्सलियों के पास से 3 किलोग्राम वजनी टिफिन बम, 3 बैटरी, 2 डेटोनेटर और एक बंडल बिजली वायर बरामद किए गए हैं।


CG News : बता दें कि 26 अक्टूबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति सामसेट्टी मार्ग पर विस्फोटक सामग्री के साथ घूम रहे हैं। इस सूचना पर जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर इन दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इनकी पहचान कवासी हिड़मा (मिलिशिया सदस्य एवं रेंज कमेटी अध्यक्ष) और वंजाम देवा (मिलिशिया सदस्य एवं रेंज कमेटी उपाध्यक्ष) के रूप में हुई। दोनों का उद्देश्य सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाना था।


CG News : पकड़े गए नक्सलियों के खिलाफ केरलापाल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने कंगालतोंग के जंगलों में माओवादियों की गतिविधियों के मद्देनजर DRG और CRPF की संयुक्त टीम को इलाके में सर्चिंग अभियान के लिए रवाना किया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire