Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

मोबाइल झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटे गए मोबाइलों के साथ पुलिस लिखी स्कूटी बरामद

पुलिस के मुताबिक विइन मार्केट स्थित मेट्रो वॉक के नजदीक गणतंत्र दिवस को देखते हुए वाहन चैकिंग चल रही थी।

मोबाइल झपटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लूटे गए मोबाइलों के साथ पुलिस लिखी स्कूटी बरामद
X

MP News : भोपाल। राजधानी की हबीबगंज पुलिस ने मोबाइल झपटने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोपेड पर वारदात करने निकलते थे, जिस पर पुलिस लिखा हुआ है। आरोपियों से अब तक पुलिस सात मोबाइल बरामद कर चुकी है। बरामद मोबाइल के संबंध में रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक बयान पुलिस ने जारी नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक विइन मार्केट स्थित मेट्रो वॉक के नजदीक गणतंत्र दिवस को देखते हुए वाहन चैकिंग चल रही थी।

MP News : तभी मोपेड के साथ लिलेन्द्र उर्फ समीर सिंह पुत्र दिनेश कुमार मीणा उम्र 28 साल और मनीष उर्फ देव मालवीय पिता हरभजन मालवीय उम्र 19 साल को रोका गया। समीर सिंह मीणा रातीबड़ स्थित सूरज नगर का रहने वाला है। वहीं मनीष उर्फ देव मालवीय शाहपुरा थाना क्षेत्र के अजय नगर बस्ती में रहता है। तलाशी में उनके पाससे विभिन्न कंपनियों के सात मोबाइल फोन डिग्गी से बरामद हुए हैं। आरोपियों ने बताया कि इन्हें शहर के अनेक थाना क्षेत्रों में की गई झपटमारी के हैं। इनमें से तीन मोबाइल फोन हबीबगंज इलाके में हुई झपटमारी के दौरान छीना गया था।

MP News : फिलहाल पुलिस बरामद हुए मोबाइल फोन के बारे में अन्य थानों से जानकारी जुटा रही है। इधर, उनसे बरामद स्कूटी एमपी नगर जोन 2 से चोरी करना बताया है। इसे आरोपियों ने 20 अगस्त को चोरी की थी। बरामद मोपेड सुशील कुमार अगवाल की है। पुलिस से बचने आरोपियों ने मोपेड के आगे-पीछे पुलिस लिखा स्टीकर लगाया था। दोनों आरोपी फिलहाल हमीदिया रोड स्थित एक होटल में रिसेप्शनिष्ट पर बैठते हैं। इसकी वजह से दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। इससे पूर्व दोनों बस स्टैंड पर स्थित एक ट्रेवल्स एजेंसी पर काम कर चुके हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire