Breaking News
Singer Rihanna spotted in India: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई सिंगर रिहाना; दो साल बाद फिर लौटीं भारत
Jharkhand : झारखंड के कर्मचारियों को देशभर में कैशलेस इलाज की सुविधा, सोरेन सरकार ने साइन किया एमओयू
UP Crime : महिला से होटल में गैंगरेप : वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप, 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज
Create your Account
Two ISIS terrorists arrested from Mumbai airport: मुंबई एयरपोर्ट से ISIS के दो आतंकी गिरफ्तार, पुणे स्लीपर मॉड्यूल से जुड़े थे दोनों
- Pradeep Sharma
- 17 May, 2025
Two ISIS terrorists arrested from Mumbai airport: मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी संगठन ISIS (Islamic State of Iraq and Syria) के पुणे स्लीपर मॉड्यूल मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो फरार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया
Two ISIS terrorists arrested from Mumbai airport: मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी संगठन ISIS (Islamic State of Iraq and Syria) के पुणे स्लीपर मॉड्यूल मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो फरार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (टी-2) पर हुई। गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान अब्दुल्ला फैयाज शेख उर्फ डायपरवाला और तल्हा खान के रूप में हुई है।
Two ISIS terrorists arrested from Mumbai airport: NIA के मुताबिक, ये दोनों इंडोनेशिया के जकार्ता से भारत लौटने की कोशिश कर रहे थे। तभी उन्हें धर दबोचा गया। ये दोनों ISIS के लिए स्लीपर सेल के तौर पर काम कर रहे थे और पिछले दो सालों से कानून से बच रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए NIA की विशेष अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया हुआ था। इसके अलावा NIA ने प्रत्येक आरोपी पर तीन-तीन लाख रुपए का नकद इनाम भी घोषित किया था, ताकि इनकी सूचना मिल सके।
Two ISIS terrorists arrested from Mumbai airport: ISIS पुणे स्लीपर मॉड्यूल मामला यह मामला RC-05/2023/NIA/MUM नंबर से दर्ज है। यह मामला इन लोगों द्वारा रची गई आपराधिक साजिश से जुड़ा है। इस मामले में पहले से ही ISIS पुणे स्लीपर मॉड्यूल के आठ अन्य सदस्य गिरफ्तार किए जा चुके हैं और वे न्यायिक हिरासत में हैं।
Two ISIS terrorists arrested from Mumbai airport: NIA का कहना है कि इन सभी आरोपियों ने मिलकर भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और हिंसा व आतंक के जरिए देश में इस्लामी शासन स्थापित करने के ISIS के एजेंडे को आगे बढ़ाने की साजिश रची थी। उनका मकसद भारत की शांति और सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ना था।
Related Posts
More News:
- 1. Priyanka Chopra Jonas : प्रियंका चोपड़ा जोनस बनीं Bentley की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर, लग्जरी कार ब्रांड में धमाकेदार एंट्री
- 2. CG News : जिंदा पैंगोलिन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 50 करोड़ में सौदा करने पखांजूर से लाए थे रायपुर
- 3. CG News : बिलासा एयरपोर्ट का समर शेड्यूल जारी, दिल्ली उड़ानों में कटौती
- 4. ISRO: गगनयान मिशन में बड़ी सफलता, ISRO ने पूरा किया इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट, केंद्रीय मंत्री ने दी बधाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

