Begin typing your search above and press enter to search.
बिलासपुर में टीका लगने से दो मासूमों की मौत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने की जांच की मांग
In Bilaspur's Kota region, two infants from Pattaitha village tragically died after receiving vaccinations.

बिलासपुर: बिलासपुर के कोटा क्षेत्र के पटैता गांव में दो मासूम बच्चों की टीका लगने के बाद मृत्यु होने की घटना सामने आई है। घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रविवार को बिलासपुर के मातृ शिशु अस्पताल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया।
पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को बीजीएस और पेंटा वन टीका लगाया गया था। टीका लगने के बाद एक शिशु की 30 अगस्त को और दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मौत हो गई। शिशुओं को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बातचीत के बाद कहा कि मासूमों की तबीयत बिगड़ने का कारण टीका है। उन्होंने राज्य सरकार से इस मामले में लापरवाही की जांच करने और संबंधित वैक्सीन के उपयोग को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की है। सिंहदेव ने यह भी कहा कि यदि समय रहते इस मामले को नहीं रोका गया तो भविष्य में और भी बड़ी घटनाओं की संभावना हो सकती है।
इस घटना के बाद राजनीति में भी हलचल मच गई है। टीएस सिंहदेव के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी सहित अन्य समर्थक भी मौजूद थे।
मासूमों की मौत के कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए इंतजार किया जा रहा है। लेकिन इस घटना ने गांव के लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल बना दिया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


