Top
Begin typing your search above and press enter to search.

फैक्ट्री में गैस लीक होने से दो कर्मचारियों की हुई मौत, 7 घायल...

इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।

फैक्ट्री में गैस लीक होने से दो कर्मचारियों की हुई मौत, 7 घायल...
X
Ahmedabad News : अहमदाबाद। अहमदाबाद के नारोल इलाके में स्थित देवी सिंथेटिक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में गैस लीक होने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब कंपनी में सल्फ्यूरिक एसिड का टैंकर खाली किया जा रहा था। इस दौरान ब्लीचिंग सेक्शन में कास्टिक सोडा के साथ रिएक्शन होने के कारण जहरीली गैस का धुआं फैल गया, जिससे कई कर्मचारी बेहोश हो गए।


Ahmedabad News : बता दें कि गैस लीक होते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। 108 आपातकालीन सेवा को तुरंत बुलाया गया, जिसके माध्यम से नौ कर्मचारियों को इलाज के लिए मणिनगर के एलजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया। अस्पताल में भर्ती कराए गए सभी कर्मचारियों में से दो की जान नहीं बचाई जा सकी, जबकि अन्य सात का इलाज चल रहा है। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे स्थिति और भी चिंताजनक हो गई है।


Ahmedabad News : फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों पर सवाल
इस घटना के बाद फैक्ट्री के कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों में भी डर का माहौल है। फायर ब्रिगेड, फैक्ट्री इंस्पेक्टर, गुजरात प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जीपीसीबी) और पुलिस बल के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। अधिकारियों ने फैक्ट्री की जांच की और सुरक्षा मानकों का जायजा लिया, जिससे यह पता लगाने का प्रयास किया जा सके कि आखिर गैस लीक कैसे हुई। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और फैक्ट्री में गैस लीक के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही, दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire