Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

दो दिवसीय IPS मीट का शुभारंभ, सीएम का ऐलान संभाग और जिले के थानों को भी मिलेगा पुरस्कार

अब प्रदेश में प्रदेश स्तरीय संभाग स्तरीय जिला स्तर पर थानों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है,

दो दिवसीय IPS मीट का शुभारंभ, सीएम का ऐलान संभाग और जिले के थानों को भी मिलेगा पुरस्कार
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल में दो दिवसीय आईपीएस मीट का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ कुशाभाव ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। इस मौके पर डीजीपी कैलाश मकवाना के साथ प्रदेश भर का आईपीएस महकमा मौजूद रहा। इस अवसर पर मोहन यादव ने कहा कि आईपीएस एसोसिएशन की प्रदेश स्तरीय मीट के अवसर पर मैंने अपनी ओर से सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।

MP News : इस तरह की मीट का आयोजन करने से प्रदेश भर में मैदानी स्तर पर तैनाथ अधिकारियों का एक दूसरे से परिचय होता है बल्कि एक दूसरे के साथ अनुभव साझा करने का भी मौका मिलता है ,कुछ लोगों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलता है जूनियर और सीनियर अधिकारियों के बीच में संबंध बनते हैं एक दूसरे से अनुभव साझा करने के लिए दो दिन का यह समय काफी अच्छा समय है , उन्होंने अपने मुद्दे भी रखे हैं और मैंने उन्हें भी सुना है इसके साथ ही एक घोषणा भी मैंने की है कि अब प्रदेश में प्रदेश स्तरीय संभाग स्तरीय जिला स्तर पर थानों को पुरस्कृत करने की भी घोषणा की है,

MP News : इस मामले में डीजीपी ने कहा है कि हम इस पूरे मामले में पैरामीटर बनाकर शीघ्र ही इन्वेस्टिगेशन से लेकर हर व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। इधर राजधानी भोपाल में आज से शुरू हुई आईपीएस मीट में प्रदेश भर के आईपीएस अफसर परिवार के साथ शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। जो मैदानी और ऑफिस के तनाव को कम करने के लिए परिवार के साथ विभिन्न गतिविधियों के रंग में रंगे हुए नजर आ रहे हैं।

MP News : पुलिस से बहुत प्रेम करता हूं, यह बहुत काम करते हैं : सीएम
दो दिवसीय पुलिस आईपीएस मीट का भोपाल में शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि लोग यह कहते हैं कि मेरा पुलिस वालों से ज्यादा प्रेम है और यह सही भी है। पुलिस के लोग बहुत काम करते हैं। इसलिए मैं पुलिस से प्रेम करता हूं। उन्होंने कहा कि संगठन बनाना और उसे चलाना दोनों ही बहुत ही कठिन काम हैं। यह मीट कार्यशाला की तरह है। यहां हम अपने पुलिस परिवार के साथ मिलते हैं। प्रशिक्षण का काम भी चलता है।

MP News : आईपीएस मीट में यह भी बोले सीएम-
पुलिस की शुरुआत मनोविज्ञान और मन स्थिति से होती है। मध्य प्रदेश पुलिस पर पूरे देश को गर्व है। मुख्यमंत्री ने आईपीएस अफसर से पूछा कि मीट को हिंदी में लिखना हो तो क्या लिखेंगे? जवाब मिला मीट में दिल मिलता है। जब सभी सीमाएं बंद हो जाती हैं तो लोग पुलिस के पास भागते हैं आपकी प्रशिक्षण की पद्धति भी बहुत अच्छी है। पुलिस को तुरंत एक्शन लेना होता है। तुलनात्मक रूप से पुलिस को ज्यादा काम करना पड़ता है। इसीलिए समाज में पुलिस पर अलग प्रकार का भरोसा है। यह जो आपको पावर मिला है इसका सही उपयोग किया जाना चाहिए। दक्षता में संवेदनशीलता भी होना चाहिए।


MP News : अच्छे काम करने के लिए मन स्थिति अच्छी होनी चाहिए और यह शक्ति अगर किसी के पास है तो वह आईपीएस अफसर के पास होती है। आजकल कितने प्रकार की बातें होने लगी हैं। पुलिस के लेकर भी संकट की स्थिति बनने लगी है। लेकिन पुलिस को हर स्थिति में हालात को संभालना होता है। आपस में भले ही झगड़ा हो लेकिन बाहर के लोगों को झगड़े का एहसास नहीं होना चाहिए यही हमारे संस्कार का भाव है। कई जातियों को हमने क्रिमिनल जाति घोषित कर दिया है। ऐसा करने के पीछे बड़ा योगदान उनका है जिन्होंने हमें गुलाम बनाकर ऐसी स्थिति में छोड़ा है। वास्तव में ऐसी जाति के लोग भी बहुत ही कर्मठ होते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire