Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

दो बाइक आपस में भिड़ी, तीन की मौत, गांव में पसरा मातम...

इलाज के दौरान बारी-बारी से तीन घायलों ने दम तोड़ दिया।

दो बाइक आपस में भिड़ी, तीन की मौत, गांव में पसरा मातम...
X

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्रामीण अंचल में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिलखिरिया थाना इलाके के हरीपुरा गांव में दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में अलग-अलग बाइक पर सवार मामा भांजे और एक बुजुर्ग व अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल रेफर किया गया था। इलाज के दौरान बारी-बारी से तीन घायलों ने दम तोड़ दिया।

MP News : जबकि मृतक युवक का दोस्त गंभीर रूप से घायल है। बिलखारिया पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। साथ ही तीनों ही शव का पीएम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। जबकि एक की हालत नाजुक है। उसका इलाज आनंद नगर स्थित एक निजी अस्पताल किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अर्जुन बंजारा राजगढ़ के देवगढ़ का रहना वाला था। वह रविवार की शाम को अपने गांव से भोपाल के हरीपुरा गांव में रहने वाली बड़ी बहन सीमा के घर बाइक से दोस्त के साथ आया था। शाम 6 बजे दोनों दोस्त बहन के घर पहुंचे।

MP News : यहां से रात दस बजे गांव लौटने के लिए बाइक पर सवार होकर निकले। दोनों दोस्त गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइके हादसे के समय तेज रफ्तार में थीं। इत्तफाक से दूसरी बाइक पर अर्जुन का मामा गोपाल सवार था और वही गाड़ी चला रहा था। उनकी बाइक पर पीछे रामजी बंजारा (55) बैठे थे। घटना के समय तीनों हैलमेट नहीं लगाए थे और तीनों के सिर में गंभीर चोट आई।

MP News : रामजी गांव के छोटे किसान थे, वहीं गोपाल ड्राइवरी करता था। अर्जुन के पिता ने कहा कि बेटे ने एक साल पहले ही 12 वीं कक्षा पास की थी, इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह मेरे साथ मेहनत मजदूरी का काम करने लगा था। अर्जुन मेरा छोटा बेटा था, उससे बड़ा एक बेटा और है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire