Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नकली पिस्टल दिखाकर पेट्रोल पंप में लूट करने वाले दो गिरफ्तार

नकली पिस्टल दिखाकर पेट्रोल पंप में लूट करने वाले दो गिरफ्तार
X

भिलाई: भिलाई के नंदिनी थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप में लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने चाकू, डंडा और नकली पिस्टल की नोक पर 20 दिसंबर की रात बोथरा पेट्रोल पंप (मेडेसरा धमधा रोड) में लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने में तीसरी आंख यानी सीसीटीवी कैमरों की मदद ली, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि देर रात चार युवक पेट्रोल डलवाने के नाम पर पेट्रोल पंप के ऑफिस में घुसे।

उन्होंने कर्मचारियों को चाकू, डंडा और नकली पिस्टल दिखाकर धमकाया और पंप के ऑफिस में रखे 28,000 रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक लाठी और डंडा बरामद किया है। हालांकि, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की। इस वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire