Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

सड़कों पर दो वयस्क बाघों की चहल-कदमी, इलाके में कराई गई मुनादी, वन विभाग ने तेज की अपनी पेट्रोलिंग...

इसे देखते हुए मैदानी अमले ने अलग-अलग गश्त करना शुरू कर दी है।

सड़कों पर दो वयस्क बाघों की चहल-कदमी, इलाके में कराई गई मुनादी, वन विभाग ने तेज की अपनी पेट्रोलिंग...
X

MP News : भोपाल। राजधानी के पास बाघों का मूवमेंट बढ़ गया है। मिडोंरा से कलियासोत तक और आसपास इन दिनों दो वयस्क बाघों का मूवमेंट बना हुआ है। इसको देखते हुए वन विभाग ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और लगातार मुनादी कराई जा रही है कि जंगल तरफ कोई नहीं जाए। साथ ही ग्रामीणों को सलाह दी जा रही है कि अपने मवेशियों को भी इस तरफ जाने ना दें। मैदानी अमले का कहना है कि तकरीबन ढाई ढाई साल के दो नर बाघ अपनी मां की सुरक्षित टेरिटरी में ही कब्जा जमाए हुए हैं। पिछले आठ दिनों से मिडोंरा से कलियासोत तक इन बाघों का मूवमेंट बढ़ा है। इसे देखते हुए मैदानी अमले ने अलग-अलग गश्त करना शुरू कर दी है।

MP News : एसडीओ धीरज चौहान ने बताया कि जंगल क्षेत्र की सड़कों से गुजरने वालों और स्थानीय निवासियों से आग्रह किया जा रहा है कि वे जंगल में न जाएं। इलाके में सैर बंद करते हुए लोगों को वापस भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि बाघों की जीपीएस लोकेशन के आधार पर की ट्रैकिंग की जा रही है। चौहान ने बताया कि भोपाल वन मंडल में घूम रहे बाघ सुरक्षित रहें इसके लिए पानी के गड्डों, इलेक्ट्रिक लाइन्स पर खास नजर रखी जा रही है।

MP News : इसके लिए पैदल गश्त टीम और वाहन गश्त टीम अलग- अलग है। बाघों और इंसानों के बीच संघर्ष न हो इसके लिए भी सावधानी बरती जा रही है। इसके अलावा ग्रामीणों और बाघ मित्रों के साथ मुखबिरों की मदद ली जा रही है ताकि वन्य प्राणियों की सुरक्षा मजबूत की जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire