Top
Begin typing your search above and press enter to search.

घरों में खड़े वाहनों का लॉक तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकल बरामद

टीटी नगर पुलिस ने बताया कि विगत 12 जुलाई को आरएस अस्पताल के सामने ओल्ड एमएलए क्वार्टर टी टी नगर से गाड़ी चोरी होने की एफआईआर दर्ज की गई थी।

घरों में खड़े वाहनों का लॉक तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 6 मोटरसाइकल बरामद
X
भोपाल। भोपाल की टीटी नगर पुलिस ने घरों में खड़े दो पहिया वाहनों का लॉक तोड़कर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी के वाहनों को ठिकाने लगाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छिपा कर खड़ा कर देते थे। पुलिस ने उनके पास से 6 लाख रुपए कीमत के चोरी के आधा दर्जन वाहन बरामद किए हैं।

टीटी नगर पुलिस ने बताया कि विगत 12 जुलाई को आरएस अस्पताल के सामने ओल्ड एमएलए क्वार्टर टी टी नगर से गाड़ी चोरी होने की एफआईआर दर्ज की गई थी। वहीं विगत 9 अगस्त को ईडबल्यूएस-423, के लैट वाली मल्टी के सामने पिपलेश्वर महादेव मंदिर के पास मल्टी शास्त्री नगर जवाहर चौक टी दी नगर भोपाल से गाड़ी चोरी हुई थी। पुलिस ने चोरी की इन वारदातों की जांच के दौरान 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का रूट मेप तैयार किया।

साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने दो वाहन चोरों मोहम्मद कैफ टीला निवासी और शोएब खान शाहजहांनाबाद निवासी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वाहनों का लॉक तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे और चोरी की गाड़ियों को अलग-अलग स्थानों पर छुपाते थे। अधिकांश गाडियां उन्होंने घरों के भीतर से चोरी की थीं। गाड़ियों को बेचने के लिए आरोपी इन दिनों ग्राहको की तलाश में थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों से अन्य वाहन चोरी की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire