Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Twitter Blue Bird : ट्विटर का ब्लू बर्ड नीलाम, टेक इतिहास की अनमोल निशानियां बिकीं लाखों में...

यह नीलामी टेक्नोलॉजी के उन ऐतिहासिक पलों को संजोने का एक मौका बन गई, जो हमारे समय के सबसे बड़े आविष्कारों का हिस्सा रहे हैं।

Twitter Blue Bird : ट्विटर का ब्लू बर्ड नीलाम, टेक इतिहास की अनमोल निशानियां बिकीं लाखों में...
X

Twitter Blue Bird : नई दिल्ली। हाल ही में हुई एक अनोखी नीलामी ने टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया के इतिहास को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया। इस नीलामी में ट्विटर का प्रतिष्ठित ब्लू बर्ड लोगो, एपल-1 कंप्यूटर और पहली पीढ़ी का सील पैक आईफोन जैसे ऐतिहासिक आइटम्स ने कलेक्टर्स का ध्यान खींचा और भारी कीमतों पर बिके। यह नीलामी न सिर्फ टेक प्रेमियों के लिए खास रही, बल्कि इसने डिजिटल युग की यादगार वस्तुओं के मूल्य को भी उजागर किया।

Twitter Blue Bird : ट्विटर का ब्लू बर्ड लोगो, जो कभी कंपनी की पहचान हुआ करता था, अब नीलामी का हिस्सा बन गया। एलन मस्क द्वारा ट्विटर को ‘X’ के रूप में रीब्रांड करने के बाद सैन फ्रांसिस्को स्थित इसके पूर्व मुख्यालय से हटाया गया यह लोगो 34,375 अमेरिकी डॉलर (लगभग 28.5 लाख रुपये) में बिका। 254 किलोग्राम वजनी और 12 फीट × 9 फीट आकार का यह लोगो ट्विटर के सुनहरे दौर की याद दिलाता है। इससे पहले भी मस्क ने मुख्यालय की कई चीजें जैसे साइन बोर्ड, ऑफिस फर्नीचर और किचन उपकरण नीलाम किए थे, जो सोशल मीडिया की दुनिया में बदलाव का प्रतीक बन गए।

Twitter Blue Bird : वहीं, टेक इतिहास के एक और रत्न, एपल-1 कंप्यूटर ने भी इस नीलामी में धूम मचाई। 1976 में लॉन्च हुआ यह कंप्यूटर, सभी एक्सेसरीज के साथ, 3,75,000 अमेरिकी डॉलर (लगभग 3.1 करोड़ रुपये) में बिका। इसके साथ ही, स्टीव जॉब्स द्वारा साइन किया गया 1976 का एक चेक भी 1,12,054 अमेरिकी डॉलर (लगभग 93 लाख रुपये) में नीलाम हुआ। दूसरी ओर, पहली पीढ़ी का 4GB आईफोन, जो आज भी अपनी मूल सील पैकेजिंग में था, 87,514 अमेरिकी डॉलर (लगभग 72.5 लाख रुपये) में बिका। यह नीलामी टेक्नोलॉजी के उन ऐतिहासिक पलों को संजोने का एक मौका बन गई, जो हमारे समय के सबसे बड़े आविष्कारों का हिस्सा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire