Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Twisha Sharma death case: ट्विशा शर्मा मौत मामला में अग्रिम जमानत रद्द होते ही पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, तीन घंटे चली CBI की पूछताछ

Twisha Sharma death case: ट्विशा शर्मा मौत मामला में अग्रिम जमानत रद्द होते ही पूर्व जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, तीन घंटे चली CBI की पूछताछ
X

Twisha Sharma death case: भोपाल: एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट द्वारा आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द किए जाने के बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार सुबह से ही सीबीआई की टीम उनके भोपाल स्थित घर पर मौजूद थी, जहां कई घंटों तक पूछताछ की गई।

3D मैपिंग और 360 डिग्री रिकॉर्डिंग से जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई ने हाई-इंटेंसिटी 3D कैमरों से पूरे घर और आसपास के इलाके की 360 डिग्री रिकॉर्डिंग की। जांच एजेंसी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से घर की डिजिटल मैपिंग तैयार कर रही है, ताकि घटना वाले दिन की गतिविधियों को दोबारा समझा जा सके। बताया जा रहा है कि इसमें CCTV फुटेज और गवाहों के बयानों को भी जोड़ा जाएगा।

तीन घंटे तक चली पूछताछ

गिरफ्तारी से पहले सीबीआई अधिकारियों ने गिरिबाला सिंह से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी और घर के बाहर बैरिकेडिंग की गई थी। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

पिता बोले- CBI पर पूरा भरोसा

ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने कहा कि उन्हें न्याय व्यवस्था और सीबीआई जांच पर पूरा भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एजेंसी मामले की सच्चाई सामने लाएगी।

12 मई को हुई थी मौत

नोएडा निवासी ट्विशा शर्मा की शादी कुछ महीने पहले भोपाल निवासी समर्थ सिंह से हुई थी। 12 मई को ससुराल में उनकी मौत हो गई थी। पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण आत्महत्या बताया गया था, जबकि कोर्ट के आदेश पर दोबारा पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire