Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मामले की सीबीआई करेगी जांच, एमपी सरकार ने की केंद्र से सिफारिश

Twisha Sharma Case: त्विषा शर्मा मामले की सीबीआई करेगी जांच, एमपी सरकार ने की केंद्र से सिफारिश
X

Twisha Sharma Case: भोपाल: भोपाल में हाल ही में हुए त्विषा शर्मा हत्या मामले में मध्यप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर मामले की जांच सीबीआई को हस्तांतरित करने की सिफारिश की है।

मृतिका त्विषा शर्मा के परिजनों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। जिस पर सीएम यादव ने सीबीआई जांच की बात कही थी। अब गृह विभाग की अधिसूचना के बाद जांच केस सीबीआई को सौंपे जाने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

सीबीआई को मिली अनुमति

राज्य सरकार ने इस मामले से जुड़े साक्ष्य की जांच की अनुमति भी सीबीआई को दे दी है। सीबीआई अब पूरे मामले की नए सिरे से जांच करेगी।

12 मई को मिली थी त्विषा शर्मा की लाश

जानकारी हो कि, बीते 12 मई 2026 को भोपाल के कटारा हिल्स स्थित बाग मुगलिया एक्सटेंशन में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की बहू त्विषा शर्मा की लाश मिली थीं। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया था, जिसके बाद त्विषा के परिजनों ने इसे दहेज के लिए हत्या के आरोप लगाए थे।

पूर्व जज और बेटे पर केस दर्ज

जिसके बाद रिटायर्ड जज के गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना सहित कई अलग अलग अधरों में मामला दर्ज किया गया है। गिरिबाला सिंह जमानत पर बाहर हैं, वहीं समर्थ सिंह फरार बताए जा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire