Begin typing your search above and press enter to search.
TVS Jupiter 110: नए अवतार की खासियतें और परफॉर्मेंस, आइए जानें इसके फीचर्स के बारे
TVS Jupiter 110 का डिजाइन पूरी तरह से नया है। इसे अब बड़े LED DRL के साथ पेश किया गया है,

TVS Jupiter 110 : नई दिल्ली। भारत की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS ने हाल ही में अपने एंट्री लेवल स्कूटर Jupiter को नए अवतार में पेश किया है। यह स्कूटर अब पहले से अधिक आकर्षक और फीचर-लोडेड है, जिससे यह एंट्री लेवल स्कूटर सेगमेंट में एक महत्वपूर्ण विकल्प बन गया है। आइए जानते हैं TVS Jupiter 110 के नए अवतार की खासियतें और इसकी परफॉर्मेंस के बारे में।
TVS Jupiter 110 : डिजाइन और फीचर्स में बदलाव-
TVS Jupiter 110 का डिजाइन पूरी तरह से नया है। इसे अब बड़े LED DRL के साथ पेश किया गया है, जो इसके लुक को और अधिक शार्प और प्रीमियम बनाता है। स्कूटर में LED हेडलाइट्स और LED टेल लाइट्स भी शामिल की गई हैं। इसकी बॉडी में मेटल और प्लास्टिक का बेहतरीन उपयोग किया गया है, और पियानो ब्लैक फिनिश कई पार्ट्स पर देखने को मिलती है।
TVS Jupiter 110 : नए फीचर्स-
220 मिमी पैटल डिस्क ब्रेक (फ्रंट में), 130 मिमी ड्रम ब्रेक (रियर में), डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, फाइंड माय व्हीकल, डिस्टेंस टू एम्प्टी, एवरेज फ्यूल इकोनॉमी, वॉइस असिस्ट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, 33 लीटर अंडरसीट स्टोरेज, फॉलो मी हेडलैंप, दो लीटर का ग्लव बॉक्स और बैग हुक।
TVS Jupiter 110 : इंजन और परफॉर्मेंस-
TVS Jupiter 110 में नया 113.3 सीसी सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल्ड इंजन शामिल किया गया है। यह इंजन फ्यूल इंजेक्शन तकनीक और स्पार्क इग्निशन के साथ आता है, जो 5.9 किलोवाट की पावर और 9.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसकी टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रति घंटे तक है, और इसमें CVT तकनीक दी गई है। माइक्रो हाइब्रिड तकनीक के तहत एक बैटरी भी दी गई है, जो अधिक पावर की जरूरत महसूस होने पर एक्टिव हो जाती है।
TVS Jupiter 110 : समीक्षा और हैंडलिंग-
TVS Jupiter 110 को कंपनी के ट्रैक पर चलाकर देखा। स्कूटर की हैंडलिंग और ब्रेकिंग दोनों ही काफी बेहतर लगीं। ट्रैक पर चलते समय हमने इसे 87 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तक टेस्ट किया, और यह आसानी से नियंत्रित हो गया। डिस्क ब्रेक के कारण तेज स्पीड में भी ब्रेकिंग काफी भरोसेमंद रही। सामान रखने की क्षमता भी अच्छी है, 33 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज और फ्रंट में दो लीटर का स्पेस इसे व्यावहारिक बनाता है। मोबाइल चार्ज करने के लिए यूएसबी सॉकेट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी एक अतिरिक्त लाभ है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


