Breaking News
MP: जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ICC digital views: T20 World Cup ने रचा इतिहास, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर व्यूज की रिकॉर्ड बढ़ोतरी
Create your Account
TVK Vijay Rally Stampede: करूर में अभिनेता विजय की रैली में भगदड़: 39 लोगों की मौत, 46 घायल
TVK Vijay Rally Stampede: करूर: तमिलनाडु के करूर जिले में रविवार को अभिनेता से नेता बने विजय की राजनीतिक रैली में अचानक भगदड़ मच गई, जिसके कारण 39 लोगों की मौत हो गई और 46 अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब विजय अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भीड़ में लोग दब गए और चारों ओर चीख-पुकार मच गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में घायलों को उठाते हुए लोगों को देखा जा सकता है, जहां मदद की गुहार लगाई जा रही है। यह दृश्य दिल दहला देने वाला है।
TVK Vijay Rally Stampede: तमिलनाडु के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी. वेंकटरमन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मृतकों में 12 पुरुष, 16 महिलाएं और 10 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। विजय के देर से पहुंचने के कारण भीड़ अनियंत्रित हो गई। लोग तपती धूप में घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन उनके पास न तो खाने की व्यवस्था थी और न ही पीने का पानी।" डीजीपी ने स्पष्ट किया कि टीवीके के आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट पर दोपहर 12 बजे पहुंचने की जानकारी दी गई थी, लेकिन विजय शाम 7:40 बजे पहुंचे। इससे सुबह 11 बजे से ही हजारों लोग जमा हो गए थे।
TVK Vijay Rally Stampede: पुलिस ने बताया कि सभा के लिए दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक की अनुमति ली गई थी, लेकिन समय से पहले भीड़ बढ़ने से स्थिति बिगड़ गई। विजय का स्वागत करने के दौरान लोग उनके पीछे दौड़ पड़े, जिससे पुलिस को उन्हें सुरक्षित मंच तक पहुंचाना पड़ा। डीजीपी ने जोर दिया, "हमारा मकसद किसी को दोषी ठहराना नहीं है, बल्कि तथ्यों को सामने रखना है।" घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है, जबकि जांच जारी है।
Related Posts
More News:
- 1. IND vs ENG U19 Final: भारत ने इंग्लैंड को दिया 412 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली 175 रनों की विस्फोटक पारी, अकेले ठोक डाले 15 छक्के
- 2. UP News : शादी में सूट-बूट पहनकर आए चोर, 50 लाख की ज्वेलरी लेकर फरार; वारदात CCTV में कैद
- 3. Mainpat festival 2026: मैनपाट महोत्सव का शुभारंभ कल, भोजपुरी गायक मनोज तिवारी और बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की होगी प्रस्तुति, मेला, फूड जोन, बोटिंग रहेंगे मुख्य आकर्षण
- 4. Cricket Rules Change 2026 Update: MCC ने बदले 73 रूल्स, टेस्ट में अंतिम ओवर अनिवार्य, बाउंड्री कैच और विकेटकीपर नियम बदले
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

