Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

TV Actress : टीवी की 6 खूबसूरत अभिनेत्रियां जिन्होंने मां दुर्गा का किरदार निभाकर जीता दर्शकों का दिल, एक ने बिग बॉस में भी मचाया धमाल

नवरात्रि के पावन अवसर पर इन अदाकारों का योगदान और उनके द्वारा निभाए गए शक्तिशाली किरदार दर्शकों को प्रेरित करते रहे हैं।

TV Actress : टीवी की 6 खूबसूरत अभिनेत्रियां जिन्होंने मां दुर्गा का किरदार निभाकर जीता दर्शकों का दिल, एक ने बिग बॉस में भी मचाया धमाल
X
TV Actress : डेस्क न्यूज। टीवी इंडस्ट्री की कई मशहूर अभिनेत्रियों ने अपने करियर में माता दुर्गा और पार्वती के रूपों को पर्दे पर जीवंत किया है, जिससे उन्हें विशेष पहचान और प्रशंसा मिली है। नवरात्रि के पावन अवसर पर इन अदाकारों का योगदान और उनके द्वारा निभाए गए शक्तिशाली किरदार दर्शकों को प्रेरित करते रहे हैं। आइए जानते हैं उन टीवी हसीनाओं के बारे में, जिन्होंने मां दुर्गा या मां पार्वती का किरदार निभाकर अपने करियर को बुलंदियों तक पहुंचाया



TV Actress : सोनारिका भदौरिया
सोनारिका ने 'देवों के देव महादेव' में देवी पार्वती का किरदार निभाया था, जिसमें उन्होंने मां दुर्गा और मां काली के भी रूप धारण किए। इस भूमिका ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री में एक खास पहचान दिलाई।


TV Actress : पूजा शर्मा
पूजा शर्मा ने टीवी शो 'महाकाली' में नवदुर्गा के विभिन्न रूपों को निभाया। उनके इस किरदार ने दर्शकों का दिल जीत लिया और उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई।


TV Actress : रति पांडे
रति पांडे ने 'देवी आदि पराशक्ति' शो में मां दुर्गा का रोल निभाया। रति को इसके अलावा 'मिले जब हम तुम' शो में नुपुर के किरदार के लिए भी जाना जाता है।


TV Actress : अकांक्षा पुरी
'विघ्नहर्ता गणेश' में माता पार्वती की भूमिका में नजर आईं अकांक्षा पुरी ने इस किरदार से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इसके साथ ही, वह बिग बॉस 13 के दौरान भी चर्चा में रहीं जब वह शो में गेस्ट के रूप में शामिल हुई थीं।


TV Actress : मौनी रॉय
मौनी रॉय को 'देवों के देव महादेव' में माता सती का किरदार निभाने के लिए भी जाना जाता है। हालांकि, वह अपने 'नागिन' शो के कारण और भी ज्यादा प्रसिद्ध हुईं।


TV Actress : दलजीत कौर
दलजीत कौर ने 'मां शक्ति' शो में देवी दुर्गा की भूमिका निभाई थी। वह बिग बॉस 13 का भी हिस्सा रह चुकी हैं और उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire