Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत, इंडस्ट्री में पसरा मातम
मुंबई। 23 वर्षीय टीवी अभिनेता अमन जायसवाल की शुक्रवार को मुंबई के जोगेश्वरी पश्चिम इलाके में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमन अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी दोपहर 3:15 बजे हिल पार्क रोड पर एक ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उन्हें तत्काल ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
ट्रक चालक गिरफ्तार
मुंबई डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
फिल्म जगत में शोक
अमन की मौत की खबर से टीवी और फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, "अमन, यह खबर बेहद चौंकाने वाली है। भगवान उनके परिवार को शक्ति दें।" वहीं, सुधा चंद्रन ने इसे "हैरान करने वाली घटना" बताया।
बलिया के थे अमन
उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी अमन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। वह ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई’ और ‘उड़ारियां’ जैसे शो में काम कर चुके थे। उन्हें 2023 के शो ‘धरतीपुत्र नंदिनी’ से पहचान मिली।
Related Posts
More News:
- 1. Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क में मेयर ज़ोहरान ममदानी के आवास के बाहर बम हमले की कोशिश, दो संदिग्ध हिरासत में
- 2. Kharmas 2026 : इस दिन से शुरु हो रहा हैं खरमास, जानें नियम क्या करें क्या न करें
- 3. Zaheer Khan : तेज गेंदबाजी को मिलेगी नई धार, BCCI ने जहीर खान को दी बड़ी जिम्मेदारी
- 4. FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

