Create your Account
Turkish Plane Crash in Nepal: लैंडिंग के दौरान प्लेन में लगी आग, मौत को छूकर वापस लौटे 289 यात्री, मचा हड़कंप
- Pradeep Sharma
- 11 May, 2026
काठमांडू: Turkish Plane Crash in Nepal: नेपाल की राजधानी काठमांडू के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक तुर्की विमान की लैंडिंग के दौरान उसके टायर में आग लग गई। जिस वक्त ये घटना घटी उस समय प्लेन के अंदर 289 यात्री सवार थे।
काठमांडू: Turkish Plane Crash in Nepal: नेपाल की राजधानी काठमांडू के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक तुर्की विमान की लैंडिंग के दौरान उसके टायर में आग लग गई। जिस वक्त ये घटना घटी उस समय प्लेन के अंदर 289 यात्री सवार थे। इसमें चालक दल के सदस्य भी शामिल हैं।
Turkish Plane Crash in Nepal: जानकारी के मुताबिक, काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय तुर्की एयरलाइंस के प्लेन के टायर में अचानक आग लग गई। हालांकि, आग लगते ही एयरपोर्ट में तैनात अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग को बुझा दिया और विमान में मौजूद सभी लोगों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। काठमांडू पुलिस ने इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने कहा कि आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया है और स्थिति काबू में है।
Turkish Plane Crash in Nepal: एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के समय प्लेन में कुल 289 लोग सवार थे। इसमें 278 यात्री और 11 चालक दल के सदस्य शामिल थे। इन यात्रियों में संयुक्त राष्ट्र (UN) के भी कुछ अधिकारी सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि आग को समय रहते ही बुझा लिया गया और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को सुरक्षित तरीके से ही विमान से रेस्क्यू किया गया।
Related Posts
More News:
- 1. Big Accident : बस-ऑटो की टक्कर में 6 लोगों की मौत, कई घायल
- 2. CG News : ऑपरेशन ‘अंतिम प्रहार’ में बड़ा खुलासा, जंगल में छिपा माओवादियों का हथियार कारखाना ध्वस्त
- 3. CG Crime : 42 लाख के रेलवे बिजली खंभों को गैस कटर से काटकर बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
- 4. MI vs LSG IPL 2026: मुंबई ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेगी लखनऊ की टीम, कप्तान हार्दिक मुंबई की 11 से बाहर, रोहित की वापसी, देखें दोनों की प्लेइंग 11
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

