Breaking News
Create your Account
Trump Threat Iran Civilization End: ट्रंप की ‘सभ्यता खत्म’ वाली धमकी के बाद भारत ने जारी की एडवाइजरी, ईरान में रहने वाले भारतीयों को 48 घंटे घर में रहने की सलाह
Trump Threat Iran Civilization End: नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई कड़ी धमकी के बाद भारतीय दूतावास ने ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। दूतावास ने कहा है कि जो भारतीय नागरिक इस समय ईरान में हैं, वे अगले 48 घंटे तक जहां हैं, वहीं रहें। सुरक्षित जगह पर पनाह लें और कहीं भी आने-जाने से बचें।
Trump Threat Iran Civilization End: ट्रंप ने दी थी बड़ी धमकी
ट्रंप ने ईरान पर हमले के बाद कहा कि “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। मैं नहीं चाहता ऐसा हो, लेकिन ऐसा होगा।” उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि अगर ईरान मंगलवार रात 8 बजे तक (अमेरिकी समय के अनुसार) होर्मुज स्ट्रेट नहीं खोलता तो अमेरिका ईरान को तबाह कर देगा। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी कहा कि आज रात आर्थिक आतंकवाद खत्म कर दिया जाएगा।
Trump Threat Iran Civilization End: ईरान पर अमेरिका-इजराइल के हमले
अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खर्ग आइलैंड और रेल नेटवर्क को निशाना बनाया। हमलों के बाद ईरान के कई शहरों में ब्लैकआउट हो गया। ईरान ने जवाबी हमले में मिडिल ईस्ट में अमेरिका के तेल और गैस फील्ड्स तथा इजराइली मिलिट्री फैसिलिटी पर हमला किया।

Trump Threat Iran Civilization End: भारतीय दूतावास की सलाह
भारतीय दूतावास ने साफ कहा है कि ईरान में रहने वाले भारतीय नागरिक कहीं भी घूमने-फिरने या यात्रा करने से बचें। किसी भी जरूरी आवागमन से पहले दूतावास से संपर्क करें। दूतावास ने कहा कि स्थिति तेजी से बदल रही है, इसलिए सतर्कता बरतना जरूरी है। यह एडवाइजरी ट्रंप की धमकी और ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच जारी की गई है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे ईरान में रहते हुए अत्यधिक सावधानी बरतें और नियमित रूप से दूतावास से संपर्क में रहें।
Related Posts
More News:
- 1. New Rules for Social Media: इस राज्य में सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया नियम लागू, सरकार की आलोचना करने पर होगी कड़ी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर
- 2. Monday Horoscope: आज इन जातकों पर होगी भोलेनाथ की कृपा, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल
- 3. आज से PF का पैसा निकालना हुआ आसान, UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे पैसे, जानें स्टेप बाई स्टेप प्रोसेस
- 4. Animal Welfare New Platform: पशु कल्याण के लिए नया प्लेटफॉर्म, हर जिले में बनेगी SPCA कमेटी, जानें कैसे करेगी काम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

