Top
Begin typing your search above and press enter to search.

trump tariff war: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दी खुशखबरी, कहा.. व्यापार समझौते की शर्तें तय हो गई हैं, यह अंतिम सौदे का रोडमैप

trump tariff war: नई दिल्ली/जयपुर। दो दिनों के भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका दोनों सरकारें व्यापार समझौते पर कड़ी मेहनत कर रही हैं।

trump tariff war: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दी खुशखबरी, कहा.. व्यापार समझौते की शर्तें तय हो गई हैं, यह अंतिम सौदे का रोडमैप
X

trump tariff war: नई दिल्ली/जयपुर। दो दिनों के भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने मंगलवार को कहा कि भारत और अमेरिका दोनों सरकारें व्यापार समझौते पर कड़ी मेहनत कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैंने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत अच्छी प्रगति की है और यह अंतिम समझौते का रोडमैप है।

trump tariff war: वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि अमेरिका और भारत दोनों आगे बढ़ें ताकि वे व्यापार रक्षा और ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में मिलकर काम कर सकें और दोनों पक्षों के लिए जीत वाली साझेदारी बन सके, उन्होंने कहा, भारत-अमेरिका व्यापार समझौता साझा प्राथमिकताओं पर आधारित हैं। कल, मैंने और मोदी ने बहुत अच्छी प्रगति की, हमने संदर्भ की शर्तें को अंतिम रूप दे दिया है, यह अंतिम सौदे का रोडमैप है।

trump tariff war: उपराष्ट्रपति ने कहा कि अमेरिका अपने साझेदारों के साथ व्यापार की एक संतुलित और खुली प्रणाली और पूर्ण निष्पक्षता चाहता है, हम एक ऐसी व्यापार प्रणाली चाहते हैं जो संतुलित और खुली हो। वेंस ने कहा, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा में हमारे कुछ साझा लक्ष्य होने चाहिए, हमारा प्रशासन अपने साझेदारों के साथ पूर्ण निष्पक्षता के साथ व्यापार करना चाहता है और प्रधानमंत्री मोदी एक सख्त वार्ताकार हैं और इसीलिए हम उनका सम्मान करते हैं।

trump tariff war: बता दें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत ट्रम्प प्रशासन द्वारा घोषित भारी शुल्कों पर 90 दिनों की रोक खत्म से पहले अपने सबसे बड़े व्यापारिक साझेदार अमेरिका के साथ शीघ्र व्यापार समझौता करने की कोशिश कर रहा है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire