Create your Account
Trump Tariff : भारत पर 25% एडिशनल टैरिफ, ट्रंप ने साइन किया एक्जीक्यूटिव ऑर्डर, जानें कब से होगा लागू
वाशिंगटन। Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को भारत से आयात होने वाले सामानों पर कुल 50% टैरिफ (import duty) लगाने वाले एक्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन कर दिया है। ये फैसला भारत के रूस से लगातार तेल खरीदने के चलते लिया गया है। अब भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले उत्पादों पर अतिरिक्त 25% आयात शुल्क लगाया जाएगा। ये शुल्क पहले से मौजूद 25% ड्यूटी के अलावा होगा। नई टैरिफ व्यवस्था 21 दिन बाद लागू होगी।
किन सामानों पर लागू होगा नया टैक्स
ये टैरिफ सभी आयातित भारतीय वस्तुओं पर लागू होगा, सिवाय उन वस्तुओं के जो पहले से सेक्टर-वाइज टैरिफ से कवर हैं – जैसे स्टील, एल्युमिनियम और दवाइयां। इसके अलावा ट्रंप के आदेश में दो महत्वपूर्ण छूट भी दी गई हैं। जो सामान 12:01 am EDT से पहले जहाज में लोड होकर अमेरिका की ओर रवाना हो चुका है, उस पर नया टैरिफ लागू नहीं होगा। और, जो सामान 17 सितंबर 2025 की सुबह 12:01 से पहले अमेरिकी बाजार में खपत के लिए उतार दिया गया है, उसे भी टैरिफ से छूट मिलेगी।
ट्रंप ने क्या कहा
ट्रंप ने अपने आदेश में कहा, मुझे वरिष्ठ अधिकारियों से नई जानकारियां मिली हैं, जिनमें रूस के यूक्रेन युद्ध में भूमिका शामिल है। इसके आधार पर मैंने पाया है कि रूस की नीतियां अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के लिए असामान्य और गंभीर खतरा बनी हुई हैं। ट्रंप पहले भी कह चुके हैं कि भारत जैसे देश अगर रूस से सस्ता तेल खरीदते हैं, तो इससे अमेरिका की रणनीति कमजोर होती है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : नदी में डूबने से बालक की मौत, दो दोस्तों के साथ गया था नहाने
- 2. Bhutan Refuses E20 Petrol From India: भूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, बड़ी वजह भी आई सामने !
- 3. PandwaniSinger Teejan Bai Passes Away: पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, लोककला जगत में शोक की लहर, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
- 4. CG News : 5-स्टार होटलों का हाई-प्रोफाइल ठग पुलिस के हत्थे चढ़ा, 300 से ज्यादा होटलों को लगा चुका है करोड़ों का चूना
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

