Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Trump Racist AI Video: ट्रंप का ओबामा दंपती पर नस्लवादी पोस्ट, विवाद के बाद व्हाइट हाउस ने हटाया, माफी से किया इनकार, कहां- 'मैंने कोई गलती नहीं की'

Trump Racist AI Video

Trump Racist AI Video: ट्रंप का ओबामा दंपती पर नस्लवादी पोस्ट, विवाद के बाद व्हाइट हाउस ने हटाया, माफी से किया इनकार, कहां- मैंने कोई गलती नहीं की
X

Trump Racist AI Video: नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ओबामा के खिलाफ नस्लवादी पोस्ट साझा करने से विवाद भड़क गया है। ट्रंप के 'ट्रुथ सोशल' अकाउंट पर गुरुवार रात 62 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें ओबामा दंपती के चेहरों को अपमानजनक ढंग से वनमानुष के रूप में दिखाया गया। इस पोस्ट की रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों दलों के नेताओं ने कड़ी निंदा की।

Trump Racist AI Video: भारी आलोचना के बाद व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को पोस्ट हटा दिया। प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने इसे स्टाफ सदस्य की गलती बताते हुए सफाई दी कि यह एक 'इंटरनेट मीम' था, जिसमें ट्रंप को 'किंग ऑफ द जंगल' और अन्य डेमोक्रेट्स को 'लॉयन किंग' के पात्रों के रूप में दिखाया गया था। शुरुआत में उन्होंने आलोचना को 'फर्जी आक्रोश' करार दिया था।

Trump Racist AI Video: हालांकि, ट्रंप ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, ''मैं माफी नहीं मांगूंगा, मैंने कोई गलती नहीं की।'' यह घटना ट्रंप के हालिया बयान के विपरीत है, जिसमें उन्होंने अश्वेत अमेरिकियों के योगदान की सराहना की थी। ट्रंप पहले भी ओबामा की नागरिकता और अश्वेत बहुल देशों को लेकर विवादास्पद बयान दे चुके हैं। यह विवाद ऐसे समय में उभरा है जब ट्रंप 2020 चुनाव में धांधली के दावों को बार-बार दोहरा रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire