Top
Begin typing your search above and press enter to search.

ट्रम्प बने राष्ट्रपति, वैश्विक नेताओं की बधाई का सिलसिला शुरू, जानें पीएम मोदी ने क्या कहा !

ट्रम्प बने राष्ट्रपति, वैश्विक नेताओं की बधाई का सिलसिला शुरू, जानें पीएम मोदी ने क्या कहा !
X
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट के जरिए ट्रंप को शुभकामनाएं देते हुए भारत-अमेरिका के बीच वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।

मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, "मेरे मित्र डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके पिछले कार्यकाल की सफलताओं को ध्यान में रखते हुए, मुझे विश्वास है कि हम दोनों मिलकर भारत-अमेरिका साझेदारी को नए आयाम देंगे।"




प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि यह समय वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने का है। उन्होंने दोनों देशों की जनता की बेहतरी के लिए एक साथ काम करने की अपील की।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप शुरुआती मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से आगे चल रहे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से बताया कि ट्रंप ने 230 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं, जबकि हैरिस के पास 205 निर्वाचक मंडल वोट हैं। राष्ट्रपति पद जीतने के लिए उम्मीदवार को 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट की आवश्यकता होती है।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire