Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

भोपाल से ट्रक चोरी, देवास में सागौन की अवैध तस्करी; पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई...

पुलिस ने इस मामले में सागौन की तस्करी करने वाले अन्य आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी है।

भोपाल से ट्रक चोरी, देवास में सागौन की अवैध तस्करी; पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई...
X

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रक चोरी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। फरियादी इरशाद खान ने बताया कि उन्होंने अपने आइसर ट्रक को बिलखारिया थाना क्षेत्र में खड़ा किया था, जहां वह मैकेनिकल काम करवाने के लिए लाए थे। दो दिन बाद जब वह वहां पहुंचे, तो ट्रक गायब था। इस पर उन्होंने कई स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन ट्रक का कोई पता नहीं चला। इसके बाद इरशाद ने पुलिस को घटना की सूचना दी।

MP News : सागौन की तस्करी में इस्तेमाल हुआ चोरी का ट्रक-

पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर इरशाद को यह जानकारी मिली कि उनका चोरी हुआ ट्रक देवास में सागौन की अवैध तस्करी में इस्तेमाल किया जा रहा था। ट्रक के बारे में जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने देवास जिले के खातेगांव कन्नौज में ट्रक को जब्त कर लिया। जांच में सामने आया कि ट्रक के चालक का इस चोरी में हाथ हो सकता है, क्योंकि इरशाद ने बताया कि वह ट्रक में एक चाबी छुपा कर रखते थे, जिसे चालक ने चोरी कर लिया और ट्रक को चोरी कर सागौन की लकड़ी की तस्करी करने लगा।

MP News : पुलिस और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई-

भोपाल के एसपी देहात प्रमोद सिन्हा ने बताया कि ट्रक चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी, और पुलिस ने ट्रक की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास किए। इसके साथ ही, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टोल बैरियर के वीडियो भी खंगाले। जांच के दौरान यह पता चला कि ट्रक देवास जिले के दिल्लोद क्षेत्र में पाया गया था, जहां यह सागौन की अवैध तस्करी में इस्तेमाल हो रहा था।

MP News : आगे की कार्रवाई जारी-

फिलहाल, पुलिस और वन विभाग दोनों ही इस मामले की जांच कर रहे हैं और आगे की कार्रवाई जारी है। ट्रक को जब्त करने के बाद, वन विभाग ने इस मामले में अपनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में सागौन की तस्करी करने वाले अन्य आरोपियों की भी तलाश शुरू कर दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire