Top
Begin typing your search above and press enter to search.

जशपुर में ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल

जशपुर में ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, दोनों चालक गंभीर रूप से घायल
X

जशपुर: गम्हारिया स्कूल के पास एक ट्रक और फल लदे पिकअप के बीच भयानक टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों वाहन चालक घायल अवस्था में गाड़ी में फंसे थे। एसडीओपी जशपुर, चंद्रशेखर परमा ने स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही एसडीओपी चंद्रशेखर परमा सिटी कोतवाली पुलिस स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायल ट्रक चालक को अस्पताल पहुंचाया।

पिकअप चालक गंभीर अवस्था में फंसा था, जिसे पुलिस और उपस्थित लोगों के सहयोग से गैस कटर के द्वारा गाड़ी से निकाला गया और एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा ट्रैफिक क्लियर कराया जा रहा है। घायल वाहन चालकों को सकुशल बाहर निकालने और समय रहते अस्पताल पहुंचाने में एसडीओपी चंद्रशेखर परमा, सहायक उप निरीक्षक चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, आरक्षक रवि, यातायात पुलिस के स्टाफ और हाइवे पेट्रोलिंग टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire