Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

प्रेमी की धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने दी जान, सुसाइड नोट में दर्द भरी दास्तां...

सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी तकलीफों का जिक्र किया है।

प्रेमी की धमकियों से परेशान होकर नाबालिग ने दी जान, सुसाइड नोट में दर्द भरी दास्तां...
X

MP News : डबरा। डबरा सिटी थाना क्षेत्र की सांई विहार कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 17 वर्षीय पॉलिटेक्निक की छात्रा सेल्फी शाक्य ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसी के कॉलेज का छात्र अनुराग पचौरी उसे लगातार परेशान कर रहा था और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकियां दे रहा था। सेल्फी शाक्य, जो कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, ने शनिवार दोपहर अपने कमरे में फांसी लगा ली।

MP News : छोटी बहन ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो रोने लगी। शोर सुनकर माता-पिता कमरे में पहुंचे और तुरंत बेटी को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से मृतिका का मोबाइल और एक सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में छात्रा ने अपनी तकलीफों का जिक्र किया है।

MP News : पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है। मृतिका के परिजनों का कहना है कि अनुराग पचौरी उसे लंबे समय से परेशान कर रहा था। वह लगातार धमकियां देता था कि अगर सेल्फी ने उसका प्रस्ताव ठुकराया, तो वह उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल कर देगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire