Breaking News
:

Tribal Pride Day: सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल होने पहुंचीं अरूणाचल, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम की टीमें

Tribal Pride Day: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 14 और 15 नवंबर तक आयोजित जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन बड़े पैमाने

Tribal Pride Day: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 14 और 15 नवंबर तक आयोजित जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन बड़े पैमाने

रायपुर। Tribal Pride Day: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 14 और 15 नवंबर तक आयोजित जनजातीय गौरव दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा। जनजातीय गौरव दिवस पर 17 राज्यों के आदिवासी नर्तक दल अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जनजातीय गौरव का उत्सव मनाएंगे। 

Tribal Pride Day: इस आयोजन का उद्देश्य जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और जीवनशैली को सम्मान और पहचान देना है, जिससे सभी वर्गों को जनजातीय समुदायों के गौरवशाली अतीत और उनकी विशिष्ट धरोहर के बारे में जागरूकता मिल सके।

Tribal Pride Day: देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले ये आदिवासी नर्तक दल अपने-अपने क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर को प्रस्तुत करेंगे। इसी कड़ी में मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, तेलंगाना, राजस्थान और सिक्किम के नर्तक दल रायपुर पहुंचे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जनजातीय जीवन शैली होगा

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंतर्राज्यीय लोक नर्तक दलों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी, जो प्रतिदिन शाम 3 बजे से शुरू होंगी। इन प्रस्तुतियों के साथ ही जनजातीय गौरव से जुड़े विषयों पर संगोष्ठी और जनजातीय जीवन शैली को दर्शाती चित्रकला का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

Tribal Pride Day: अरुणाचल प्रदेश का नर्तक दल "आदिलोक नृत्य नाटिका," उत्तराखंड का दल "झींझी, होली, हन्ना और दिया नृत्य," तेलंगाना का दल "माथुरी जनजाति नृत्य," राजस्थान का दल "वालर गरासिया गैर नृत्य," और सिक्किम का दल "सुब्बा लोक नृत्य नाटिका" प्रस्तुत करेगा। 

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us