Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू, महंत बोले- छले गए विश्वास का दस्तावेज कर रहा हूं पेश, देखें LIVE

सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर  चर्चा शुरू, महंत बोले- छले गए विश्वास का दस्तावेज कर रहा हूं पेश, देखें LIVE
X

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में शुक्रवार को सरकार के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव (CG NO-CONFIDENCE MOTION DISCUSSION) पर चर्चा शुरू हो गई। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए सरकार पर तीखा हमला बोला।

नेता प्रतिपक्ष ने चर्चा शुरु करते हुए कहा कि, वे 136 बिंदुओं का आरोप-पत्र लेकर खड़े हैं, जो जनता के टूटे विश्वास और सरकार की विफलताओं का दस्तावेज है। महंत ने कहा कि कांग्रेस में सभी फैसले आपसी चर्चा और सहमति से लिए जाते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कार्यकाल का हर सप्ताह षड्यंत्र और जनविरोधी निर्णयों से भरा रहा है। किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है, इसलिए विपक्ष को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर होना पड़ा।

अजय चंद्राकर ने ली महंत की चुटकी

इससे पहले भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने अविश्वास प्रस्ताव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि विधानसभा के 25 वर्षों के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि नेता प्रतिपक्ष स्वयं अविश्वास प्रस्ताव पेश कर रहे हैं। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि शायद विपक्ष को अपने बाकी सदस्यों पर भरोसा नहीं रहा, इसलिए नेता प्रतिपक्ष को खुद प्रस्ताव रखना पड़ा।




Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire