Top
Begin typing your search above and press enter to search.

AI Robot Cleaning Toilet: अब घर की सफाई के लिए बुलाइए रोबोट! 3 हजार रुपए घंटे है किराया, तेजी से बढ़ रही डिमांड

टॉयलेट साफ करते रोबोट का वीडियो वायरल

AI Robot Cleaning Toilet: अब घर की सफाई के लिए बुलाइए रोबोट! 3 हजार रुपए घंटे है किराया, तेजी से बढ़ रही डिमांड
X

AI Robot Cleaning Toilet: नई दिल्ली: अमेरिका में अब घर की सफाई के लिए नौकर या क्लीनर बुलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां इंसानों की जगह ह्यूमनॉइड रोबोट घर पहुंचकर झाड़ू-पोंछा से लेकर टॉयलेट तक साफ करेंगे। Tau नाम की कंपनी इन रोबोट को ऑनलाइन बुकिंग अवलेबल करा रही है। रोबोट का किराया करीब 30 डॉलर यानी भारतीय रुपये में 3 हजार रुपए प्रति घंटा है। हालांकि, इनकी सफाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोग काम करने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं।

बुकिंग के बाद घर पहुंचते हैं रोबोट

Tau Robotics के CEO एलेक्जेंडर कोच ने सोशल मीडिया पर रोबोट का वीडियो शेयर किया है। कंपनी के मुताबिक, एक बुकिंग में रोबोट तीन घंटे तक सफाई कर सकते हैं। आमतौर पर दो रोबोट घर पहुंचते हैं। इनके साथ एक सुपरवाइजर भी होता है।

झाड़ू-पोंछा से टॉयलेट तक करेंगे साफ

कंपनी का दावा है कि ये रोबोट धूल झाड़ने, वैक्यूम करने, पोंछा लगाने और बाथरूम साफ करने जैसे काम आसानी से कर सकता हैं। ये ऑफिस में भी क्लीनिंग का काम कर सकता हैं। रोबोट खुद सीढ़ियां चढ़ने और लिफ्ट इस्तेमाल करने में सक्षम हैं।

एक रोबोट का किराया 3 हजार रुपए

एक रोबोट के लिए 30 डॉलर और दो रोबोट के लिए 60 डॉलर प्रति घंटे देने होंगे। कंपनी इनके साथ सफाई के लिए जरूरी लिक्विड भी उपलब्ध कराती है।

वीडियो देखकर लोगों ने उठाए सवाल

टॉयलेट साफ करने का वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने कहा कि एक ही कपड़े से अलग-अलग जगह सफाई करने पर बैक्टीरिया फैल सकते हैं। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि वीडियो में टॉयलेट पहले से साफ दिख रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire